हरिद्वार – मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान’’ के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह के द्वारा जारी निर्देश के क्रम मे निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत कोतवाली लक्सर क्षेत्र में समय समय पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा सुल्तानपुर के पास से अभियुक्त 18.42 ग्राम अवैध स्मैक मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में जानकारी दी गयी कि उक्त स्मैक वो अपने साथी से खरीद कर लाया था। जिसकी जांच पुलिस कर रही है साथ ही गिरफ्तार आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक श्री अमरजीत सिंह
2- उ0नि0 मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी सुल्तानपुर
3- है0कान्स0 खजान सिंह
4- कांस्टेबल 1344 गंगा सिंह

