हरिद्वार – लक्सर कोतवाली पुलिस ने बावरिया गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, 3 चाकू, एक कारतूस, एक इनोवा कार, एक बाइक और अन्य कई सामान भी बरामद किए है। रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय में एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बैंको में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने का काम करते है। आरोपियों ने 6 टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दिया था। सभी वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और सफलता हासिल करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *