हतिद्वार – प्रदेश में कोरोना संक्रमण के शुरुआत से ही माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के परमाध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा सचिव महंत रविंद्र पुरी आम लोगों के साथ ही सरकार को भी सहयोग कर रहे हैं। कोविड की दूसरी लहर से प्रदेश में संक्रमण फिर एक बार तेज़ी से फैल रहा है। ऐसे में महंत रविंद्र पुरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को कोविड से लङाई में सहयोग करते हुए 50 लाख रुपए का चेक दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महंत रविंद्र पूरी का आभार जताते हुए कहा कि कोविड के ख़िलाफ इस जंग में संत समाज का पूरा सहयोग सरकार को मिल रहा है। सीएम ने कहा यह सहयोग इस संकट काल में काफी महत्वपूर्ण है। तीरथ ने कहा सबके सहयोग से प्रदेश जल्दी ही कोविड के खिलाफ लङाई जीत लेगा।

