हरिद्वार – देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार में भी तमाम शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। भगवान शिव की ससुराल कहे जाने वाले कनखल स्थित दशेश्वर महादेव मंदिर में तो श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है। भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध दही और शहद इत्यादि चढ़ाया जा रहा है।
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र को भगवान शिव की ससुराल माना जाता है। मान्यता है कि दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव स्वयं विराजमान हैं। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि इस बार का महाशिवरात्रि पर्व विशेष फलदाई है। सेकडो वर्षो बाद ऐसा संयोग बना है। मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव का गंगाजल इत्यादि से जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कहा जाता है की भगवान ब्रह्मा के पुत्र राजा दक्ष ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कराया था। मान्यता है कि मंदिर में पूजा अर्चना करने से भगवान शिव श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यही कारण है कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु यहां आकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं।

