हरिद्वार – महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी द्वारा कोरोना कल की शुरुआत से ही जनहित के लिए सरकार की मदद की जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने एक बार फिर से राज्य सरकार को मेडिकल उपकरण सौंपे है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के प्लांट हेड सत्यवीर सिंह द्वारा देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किये। इसके साथ ही कंपनी द्वारा 1000 एलपीएम का ऑक्सिजन प्लांट भी लगवाया जा रहा है।
उत्तराखंड में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए सरकार की मदद के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा के बीच मई माह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई थी। उसी के संदर्भ मे बुधवार को महिंद्रा एन्ड महिन्द्रा लिमिटेड, सिडकुल हरिद्वार ने उत्तराखंड के चिकित्सालयों के लिए 100 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर उत्तराखड सरकार को मुहिया कराये हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले महिन्द्रा ग्रुप ने 3 एम्बुलेंस भी जिलाधिकारी हरिद्वार को सौपी थी। कोरोना महामारी से जंग में कंपनी सरकार के साथ शुरुआत से ही खड़ी है। महिन्द्रा एंड महिंद्रा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 1000 LPM का ऑक्सीजन प्लांट भी लगवा रहा है ।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में महिन्द्रा एंड महिंद्रा से अजय वर्मा, दीपक वर्धन और विमल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

