हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन के बाद देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। हरिद्वार में भी साधु संतो ने मनसा देवी मंदिर परिसर में पीएम मोदी की माता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि आज सुबह उठने के बाद उन्हें पीएम मोदी का माता के निधन का दुखद समाचार मिला। इसलिए आज उन्होंने मनसा देवी मंदिर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर माता मनसा देवी से उनकी आत्मशांति की कामना की है। इस दौरान अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि, परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक समेत कई संत और श्रद्धालु भी मौजूद रहे जिन्होंने पीएम मोदी के माता दिवंगत हीरा बेन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्म शांति की कामना की।

