हरिद्वार – हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मानसी एनक्लेव से ब्रेजा गाड़ी चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है।

एडवकेट सुशील सैनी ने मानसी एनक्लेव स्थित अपने घर के बाहर अपनी ब्रेजा कार खड़ी की थी। जिसपर चोरों ने हांथ साफ कर दिया।

सुशील सैनी ने बताया कि कल देर रात उनके घर के बाहर उनकी ब्रेजा कार खड़ी थी, जिसका नंबर UK08BA 7374 है। उन्होंने बताया कि कल रात उनकी गाड़ी चोरी हो गई, जिसकी शिकायत उन्होंने कनखल थाने में की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *