हरिद्वार – पिरान कलियर विधानसभा के ग्राम धनोरा के शहीद सोनित कुमार सैनी आसाम के गुवाहाटी में 11 अक्टूबर को शहीद हो गए थे। शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष सैनी (पूर्व प्रत्याशी भाजपा) ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए ₹ 31000 का योगदान देने की घोषणा की थी यह धनराशि उन्होंने आज संस्थान के ट्रस्ट के चेक के माध्यम से शहीद सोनित के परिवार को भेंट की। उन्होंने कहा की बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके पद चिन्हों पर चलकर मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च योगदान करेंगे।
वही इस योगदान के लिए शहीद के पिता ने मुनीश सैनी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस योगदान के लिए इनका आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर परिवार के सदस्य एवं ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। शहीद की प्रतिमा के अनावरण का कार्य शुरू कर दिया है लगभग तीन-चार माह में प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी जिसको गांव के चौराहे पर स्थापित किया जाएगा।

