कलियर (हरिद्वार) – नगर पंचायत ऑफिस पिरान कलियर पर ग्राम पिरान कलियर. बाजूहेड़ी. मुकर्राबपुर. महमूदपुर. बेडपुर आदि नगर पंचायत के कर्मचारियों व आंगनबाड़ी, आशा, साहिकओ को 1 हज़ार मास्क व 2 सौ सैनिटाइजर का वितरण अनुज यादव द्वारा दिया गया। उनके द्वारा अब तक 10 हज़ार मास्क और 2 हज़ार के लगभग सैनिटाइजर अपने क्षेत्र के विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से दिया गया है। इनमे पतंजलि योगपीठ, क्रिस्टल वर्ल्ड, कोर कॉलेज, अरिहंत कॉलेज आदि सहयोगी संस्थाओं द्वारा सहयोग किया गया है। नगर पंचायत पिरान कलियर चैरमैन शफाकत अली, अनुज यादव, राजस्व उप निरक्षक द्वारा आज का वितरण किया गया है। आगे भी इस तरह का वितरण सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से गरीब व असहाय व्यक्तियों को भविष्य में किया जाता रहेगा।


