हरिद्वार – देशभर में हनुमान जयंती का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हरिद्वार के मठ मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऊंचे पहाड़ों पर स्थित माता अंजनी देवी मंदिर में भी हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और महामंडलेश्वर ललितानंद समेत कई साधु संतो ने शिरकत की। 

आम दिनों की अपेक्षा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए भगवान राम और हनुमान जी के जीवन और आदर्शो से सीख लेने की बहुत जरूरत है और इन्ही आदर्शो पर चलकर ही एक दिन भारत विश्व गुरु बनेगा। 

माता अंजनी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सतीश गिरी ने बताया कि मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मुरादें भगवान हनुमान और अंजनी देवी पूरी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *