ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – कोरोना संकट के चलते प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लागू है जिसके चलते व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है ऐसे में व्यापारियों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम कोर्ट के बाहर भीख मांगकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जल्द ही दुकानें खोलने की मांग की।

व्यापारियों ने कहा है कि पिछले डेढ़ महीनों से उनकी दुकानें बंद है। बंदी का सबसे ज्यादा असर छोटे व्यापारी पर पड़ा है व्यापारियों के आगे भुखमरी के हालात पैदा हो गए है व्यापारी कर्ज में डूबा रहा है बैंकों का ब्याज तक नहीं दे पा रहा है लेकिन सरकार ने व्यापारियों की कोई सुध नहीं ली। ऐसे में दुकानें बंद होने के चलते व्यापारियों के आगे अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने भीख मांग कर विरोध जताते हुए चेतावनी दिखी अगर जल्द ही दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी गयी तो व्यापारी जबरदस्ती दुकान खोलने को मजबूर होंगे। व्यापारी पुलिस की कार्रवाई और जेल तक जाने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *