ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल)- व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने और लॉकडाउन को खत्म करने की मांग को लेकर आज हल्द्वानी में व्यापारियों ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश के आवास पर मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों की मांग है कि लॉकडाउन के चलते उनका व्यापार ठप हो चुका है और वह आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं, लिहाजा विपक्ष सरकार से व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने की मांग करें, ब्यापारियों की मांग है की लॉकडाउन को जल्द से जल्द समाप्त कर मार्केट खोलने पर सरकार को विचार करना चाहिए क्योंकि जितनी देरी होती जाएगी व्यापारियों को उतना ही आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ेगा।

व्यपारियों का कहना है की क्योंकि अब कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं और कर्ज के बोझ तले दवा व्यापारी बाजार बंद होने से भुखमरी की कगार पर जा रहा है।
नवीन वर्मा, ब्यापारी नेता
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि कल से व्यापारियों को बाजार खोलने में राहत देने की कोशिश की जाएगी, उन्होंने कहा की कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल से बातचीत की है जिसमें उन्होंने कोविड-19 कर्फ्यू के दौरान व्यापारियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष

