हरिद्वार – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 30 वेपुण्यतिथि दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि व भावांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव से कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से गोष्ठी कार्यक्रम ना करके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार गरीब लोगों को खाद्य सामग्री वितरण का निर्देश प्राप्त हुआ था। उसी के तहत कुष्ठ आश्रम में जाकर खाद्य सामग्री बांटी गई है। उन्होंने कहा कि हमारा देश यदि स्व. राजीव गांधी के पद चिन्हों पर चलता तो आज जो हमें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं वह ना उठानी पड़ती। चाहे संचार क्रांति हो, खाद्यान्न की क्रांति हो या गरीबों को आवास वितरण हो या नारी का सम्मान हो, ये कार्य उन्ही की देन है। लेकिन दुर्भाग्य है कि जहां तक वह काम कर गए थे, भारत आज भी वहीं खड़ा है।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हम यदि स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों पर चलते चलेंगे तो भारत अपना खोया हुआ सम्मान वापस कर सकेगा तथा पुनः विश्व में अपना डंका बजा सकेगा। परंतु देश में आज जो ताकते राज कर रही हैं वह देश के सम्मान की बात नहीं करते। सिर्फ कुछ लोगों तक ही सिमट कर रह गए हैं।

पूर्व विधायक रामयश सिंह तथा प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि संचार क्रांति के जनक तथा खाद्यान्न की नई उपजाऊ प्रणाली को स्व.राजीव गांधी ने भारत लाकर देश की खाद्यान्न समस्या को दूर किया। हम स्वर्गीय राजीव गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। तथा इसका लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए हम लगातार प्रयास जारी रखेंगे।

कार्यक्रम में महिला शहर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, विकास चौधरी, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, पार्षद महावीर वशिष्ठ, शैलेंद्रसिंह एडवोकेट, पार्षद कैलाश भट्ट, अशोक उपाध्याय, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह, नवेज अंसारी, शिवकुमार जोशी, मनोज जाटव आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *