एंकर – आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रोशनाबाद (हरिद्वार) स्थित जिला कारागार पहुंची जहां जेल दिवस के अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. बाबा भीम राव अंबेडकर व महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। हरिद्वार स्थित जिला कारागार में जेल दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जेल में बंद कैदियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अगले दो दिनों तक जेल में खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

रेखा आर्या ने कहा कि फिल्मों में दिखाई जाने वाले जेल से हरिद्वार जेल का वातावरण बिलकुल अलग है। जेल पहुंचकर उनके भी विचारों में परिवर्तन आया है। जेल में खेल प्रतियोगिता आयोजित होने से कैदियों की खेल भावनाओं को अवसर मिलेगा और निश्चित रूप से यहां से बाहर निकलने वाले कैदी समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे।

हरिद्वार जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि अगले दो दिनों तक हरिद्वार जेल में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिनमें जेल में बंद कैदी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज आर्या, रेल मंत्रालय सदस्य मनोज गौतम, भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, वैश्य समाज अध्यक्ष विशाल गर्ग जी, शिवम शर्मा सहित कारागार के पुलिसकर्मी व बंदीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *