टिहरी – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने टिहरी जिला प्रवास के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा उनियाल व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डूयूडी जी के आवास पर पहुंची जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज वह टिहरी प्रवास पर है जहाँ वह कार्यकर्ताओ के बीच पहुँच रही हैं जो कि एक अच्छी परंपरा है। आज पार्टी की सबसे बड़ी कड़ी कोई है तो वह कार्यकर्ता ही हैं, हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है यह तभी संभव है ज़ब हम कार्यकर्त्ता व जनता के बीच संवाद स्थापित कर सकें। साथ ही कहा कि हमें कार्यकर्ताओ की भावनाओं और उनकी समस्या का समाधान करना आना चाहिए। आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा राणा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा परमवीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा शिशपाल थपलियाल, कुलानंद चमोली सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *