हरिद्वार – जनपद के प्रभारी/प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन-प्रतिनिधियों की शिकायतों का निस्तारण सम्बंधी बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक के शुभारम्भ से पूर्व जन-प्रतिनिधियों ने सिलक्यारा सुरंग से मजदूरों को निकालने के लिए केन्द्र सरकार के सक्रिय सहयोग हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए धन्यावाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जन-प्रतिनिधियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने निर्देश दिये है। उन्होने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी कार्यालय में आने वाले आमजन के साथ अच्छा बर्ताव करें।

प्रभारी मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को निर्देश दिये कि जन-प्रतिनिधियों द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकांश लोनिवि, सिंचाई, विद्युत व वन विभाग की शिकायतें छायी रही।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह(किरण चौधरी), विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए केएन तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ई०बी०सी० छिम्वाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीएसटीओ नलनीत ध्यानी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अमित चौहान, जिलाध्यक्ष बीजेपी संदीप गोयल, आशु चौधरी, जयपाल सिंह चौहान, सुशील त्यागी, आदित्य राज त्यागी सहित जिला पंचायत के अन्य सदस्य व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *