देहरादून – देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के ऐलान पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने खुशी व्यक्त की है। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय आनंदित करने वाला है।

उन्होंने दशकों से देश की सेवा की है। एकता, पारदर्शिता और राजनीतिक नैतिकता के मामले में उदाहरण प्रस्तुत किए हैं, उन्होंने कहा कि देशवासियों की तरफ से केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करता हूं और लालकृष्ण आडवाणी जी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।