ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर पार्क दमुवाढ़ुगा नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंत्री यशपाल आर्य ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और नेताप्रतिपक्ष डॉ इन्दिरा हृदयेश, मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिह रोतेला मौजूद रहे। 

मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिह रोतेला ने कहा कि इस कार्य में मंत्री यशपाल का उनको पूरा  सहयोग मिला, डॉ जोगेंद्र ने कहा कि उनके सहयोग के बिना यह कार्य सम्भव नहीं था। 182 .69 लाख की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक भवन का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। समाज के अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा का  लक्ष्य है। कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मडल अध्यक्ष  नवीन पंत भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *