रुद्रपुर (उधमसिंहनगर) – मामूली विवाद में रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मामला रुद्रपुर के एलाइंस कॉलोनी के बाहर का है, जहां कार सवार अपराधियों ने विधायक पर बंदूक तानते हुए फायर कर दी, वारदात के वक्त विधायक के साथ उनका गनर मौजूद नहीं था।

विधायक पर हमले के असफल प्रयास के बाद अपराधी मौके पर अपनी होंडा सिटी कार छोड़कर फरार हो गए। रुद्रपुर – काशीपुर रोड पर रोड रेज की घटना पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था। विधायक कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने विधायक पर पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही मिस फायर होने के कारण विधायक की जान बच गई। लेकिन अपराधियों ने दूसरा फायर कार सवार भोला छाबड़ा पर कर दिया, जिसमे भोला छाबड़ा घायल हो गए, जिसके बाद उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों को पकड़ें के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *