हरिद्वार – कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध में हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत का बहादराबाद थाने में चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी धरने को समर्थन देने बहादराबाद थाने पहुंचे। इस दौरान यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में आकर पुलिस अधिकारी हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उन पर फर्जी मुकदमें कर रहे है। भाजपा पंचायत चुनाव में अपनी जीत और हार को पचा नहीं पा रही है। देश को आजादी दिलाने वाली कांग्रेस इसे डरने वाली नहीं है। वहीं विधायक अनुपमा रावत ने साफ तौर से चेतावनी दी कि जब तक कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे तब तक थाने में ये धरना जारी रहेगा। आपको बता दें कि धरने के दूसरे दिन बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बहादराबाद थाने में मौजूद रहे और गाय भैसो को थाने के अंदर बांधकर अनुपमा रावत के साथ डटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *