हरिद्वार – उत्तराखंड में पटवारी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर से पटवारी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई है। बुधवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में ज्वालापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने प्रेस वार्ता की।
इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अब लीक सेवा आयोग बन गया है। भाजपा सरकार लगातार उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आय दिन सरकारी भर्तियों में धांधली हो रही है। कांग्रेस इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार पटवारी भर्ती समेत पिछली सभी भर्ति घोटालों की सीबीआई जांच कराए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार सीबीआई जांच नहीं कराती तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैश खुराना, हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल, नितिन तेश्वर, शुभम जोशी, लक्ष्य चौहान, नितिन कश्यप और मुकुल चौहान आदि मौजूद रहे।

