हल्द्वानी (नैनीताल) – विधायक निधि के अंतर्गत हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेयश ने आवास विकास वार्ड नंबर 4 में स्थित पार्क व रामलीला मैदान में 12 लाख की लागत से बने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। सुमित हृदेयश ने कहा कि आम जनमानस की सुविधा हेतु विधायक निधि से जितना संभव हो लगातार कार्य किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा। साथ ही कहां की विकास की गति जो कांग्रेस के समय पर थी अब वह ठंडी पड़ चुकी है। उन्होंने बताया की विकास कार्यों को लेकर सरकार को हल्द्वानी से 10 करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया है अब देखना यह है की सरकार इनमें से कितनी योजनाओं को स्वीकृत करती है और कहा की आईएसबीटी, स्टेडियम इतनी बड़ी-बड़ी योजनाओं की हालत जर्जर स्थिति में है सरकार के द्वारा कोई योजनाओं पर कार्य नहीं किया जा रहा है। विधायक निधि एक सीमित मद है जिसमें से सीमित कार्य जा सकते हैं    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *