मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जिसमे एक महिला समेत चार लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। गिरफ्तार हुए लोगो मे दो कथित पत्रकार बताये जा रहे है। विधायक सुरेश राठौर ने ही ज्वालापुर कोतवाली में इन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जानकारी के अनुसार यह लोग भाजपा विधायक सुरेश राठौर को एक कथित वीडियो क्लिप के आधार पर ब्लैक मेल कर रहे थे। इनके द्वारा विधायक से डेढ करोड़ रुपये की डिमांड रखी गई थी। सूचना के अनुसार विधायक ने इन आरोपियों को 30 लाख रुपये देने की हामी भरी जिस पर सभी आरोपी राजी हो गए। विधायक ने इसी को आधार बनाकर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने करवायी करते हुए मामले में यह गिरफ्तारी की है। एसएसआई दीपक सिंह कठैत ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

आप भी सुनिए आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सीओ सिटी अभय सिंह ने क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *