हरिद्वार – खानपुर से निर्दनीय विधायक उमेश कुमार हरिद्वार लोकसभा सीट से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं, उमेश कुमार ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की ओर से टिकट का ऑफर आने के बाद अपनी विचारधारा के साथ ही किसी पार्टी के ऑफर पर विचार करूंगा।

आज हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उमेश कुमार ने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई पार्टी के नेता उनसे संपर्क बना रहे हैं। अगर किसी राजनीतिक दल के साथ उनकी विचारधारा मिलती है तो वे पार्टी के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं।

उमेश कुमार ने कहा की क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है, हरिद्वार की समस्याओं को लेकर ही वह जनता के बीच जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *