ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – मोबाइल शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने देर रात्रि लगभग 150 मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। इस चोरी की घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के साथ कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के सहारे जानकारी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है की चोरी करने वालो की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। इस मामले की जांच को लेकर पुलिस
व एसओजी की टीम अन्य प्रदेशों के लिए रवाना हो गई है।

