हरिद्वार – हरिद्वार में मोनी अमावस्या बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत कई गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने की मिली। माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन व्रत धारण कर गंगा स्नान करने और दान का विशेष महत्व माना जाता है। दो दशकों के बाद शनिवार के दिन मोनी अमावस्या पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या का महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा कहा जाता है की इस दिन गंगा में स्नान करने और दान पुण्य करने से कई यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।

