हरिद्वार – पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने रानीपुर विधानसभा के जगजीतपुर क्षेत्र में पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम 75 करोड़ रुपए के बजट से जगजीतपुर क्षेत्र में चार पानी के टैंक और करीब 19 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।

भूमि पूजन के अवसर सांसद निशंक के साथ ही स्थानीय बीजेपी विधायक आदेश चौहान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

इस दौरान सांसद निशंक ने बताया कि जगजीतपुर क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के शुरू होने के बाद जगजीतपुर क्षेत्र के साढ़े पांच हजार परिवारों के करीब 40 हजार लोगो को स्वच्छ पेयजल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *