देहरादून – प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगर निगम मेयर, पूर्व मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओं के गनर हटाए गए। सुरक्षा हटाने वालों की लिस्ट में राजनीतिक दलों, पूर्व मंत्री, दायित्वधारी समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। जिनसे सुरक्षा हटाई गई है उनमें सत्ताधारी पार्टी से जुड़े नेता भी शामिल है।
कोरोना काल में पुलिस फ़ोर्स की कमी देखते हुए शासन ने देहरादून-ऋषिकेश मेयर सहित 27 लोगों के सरकारी गनर हटाए है।
इनमे से कुछ लोग सरकार को गनर के एवज में अपनी जेब से भुगतान भी कर रहे थें। शासन ने समीक्षा बैठक के बाद लिया यह अहम फैसला लिया है।
इन 27 व्यक्तियों के गनर हटाए गए ….
सुनील उनियाल गामा ( देहरादून मेयर )
अनीता ममगाईं ( ऋषिकेश मेयर )
मधु चौहान ( जिला पंचायत अध्यक्ष )
नवप्रभात ( पूर्व मंत्री )
नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा (उपाध्यक्ष, श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट )
धर्मपाल सिंह ( रिटायर्ड बीडीओ )
शमीम आलम (अध्यक्ष, राज्य हज समिति )
अनिल गुप्ता ( व्यवसायी )
हिमांशु कुकरेजा ( कुकरेजा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस )
मूरत राम शर्मा ( उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद )
मनीष शर्मा ( पत्रकार )
अजीत सिंह (अध्यक्ष, रेशम फेडरेशन लिमिटेड )
सुभाष कुमार ( पूर्व अध्यक्ष, विद्युत नियामक अधिकरण )
राजेंद्र सिंह ( सचिव न्याय विभाग )
मठोर सिंह चौहान ( क्षेत्र पंचायत प्रमुख कालसी )
जोत सिंह गुनसोला (अध्यक्ष, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन )
आयुष गोड़ ( पत्रकार )
अमीलाल वाल्मीकि (अध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग )
अमित शर्मा ( पत्रकार )
अखिलेश चंद्र शर्मा (सदस्य, मानव अधिकार आयोग )
राम सिंह मीणा (सदस्य, मानव अधिकार आयोग )
दौलत कुंवर ( राजनेता )
पूजा भाटिया
सुमन देवी
वेद गुप्ता
आकाश यादव
तेजेंद्र सिंह

