कलियर (हरिद्वार) – बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुनीश कुमार सैनी ने रविवार को कलियर विधानसभा के महवर्ड खुर्द ज़िला पंचायत सीट पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मुनीश कुमार सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में अपना सहयोग प्रदान के लिए निवेदन किया।
मुनीश कुमार सैनी ने कहा की बीजेपी कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी के उम्मीदवारों को जीतने के लिए काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा की बीजेपी इस बार के हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में बेहतर रिजल्ट निकालेगी।

