हरिद्वार – बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुनीश कुमार सैनी ने आज विधानसभा पिरान कलियर के वार्ड नं. 22 बढेडी -राजपूतान जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी प्रिया सैनी के समर्थन में लोगों से वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला पंचायत प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत की वजह से प्रदेश में विकास की गति ओर तेज हो रही है। मुनीश कुमार सैनी ने कहा की प्रदेश की जनता बीजेपी के कामों को देख रही है, उन्होंने कहा की इस बार के जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत होगी। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवारों को जीतने के लिए काम कर रहा है, कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायेगी और जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *