हरिद्वार – ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष और बीजेपी नेता मुनीष सैनी कोरोना काल से ही कलीयर क्षेत्र के लोगों के लिए कोविड से बचाव और इलाज़ के लिए हर संभव मदद करने में जुटे हैं। मुनीश सैनी लगातार क्षेत्रवासियों को जागरूक करने के साथ ही कोविड किट, मास्क और सैनिटाइजर मुहैया कराने के साथ ही क्षेत्र के कोविड मरीजों को अपने ओम आयुर्वेदिक अस्पताल में बेहतर इलाज भी दे रहे हैं, जिसकी सराहना क्षेत्र के लोग भी कर रहे हैं।

मुनीश सैनी सेवा ही संगठन पार्ट 2 के अंतर्गत लोगों की मदद कर रहे हैं, इसी के क्रम में सोमवार को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व मुनीश सैनी, धीर सिंह व अमित सैनी के द्वारा ग्राम धनोरा में मास्क, सैनिटाइजर व काढ़ा वितरण किया गया व ग्रामीणों को वैक्सीन की डोज लेने के प्रति जागरूक किया गया, इस महामारी के दौर में जब ज्यादातर लोगों अपनी सुरक्षा के लिए घरो में हैं, ऐसे में बीजेपी के सिपाही, समाजसेवी और ओम ग्रुप के अध्यक्ष मुनीश सैनी दिन रात लोगों की सेवा में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अभियान सेवा ही संगठन-2 के तहत कोरोना किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सुनहरा स्थित जीवन दीप आश्रम मैं किया गया जिसमें जरूरतमंद लोगों को कोरोना किट वितरित की गयी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व कार्यक्रम अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी यतिंदानंद गिरी महाराज की गरिमामई उपस्थिति में ग्राम सुनहरा के सभी नागरिकों को कोरिना किट वितरित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी एवं युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सागर गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम मैं लगभग 300 किट ग्राम वासियों को वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहां की इस कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जान की चिंता किए बिना जन सेवा में लगा हुआ है जबकि विपक्षी दल के नेता आमजन को भ्रमित कर देश के प्रधानमंत्री की छवि खराब करने में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी यतिंदानंद गिरी महाराज ने कहा की देश में आज कोरोना की स्तिथि अगर नियंत्रण में आयी है तो उसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री व देश की सभी जनता को जाता है।विपक्ष ने कोरोना की इस दूसरी लहर को अवसर का नाम देते हुए देश की छवि ख़राब करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *