ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल


हल्द्वानी (नैनीताल)- हल्द्वानी में युवक पर जानलेवा हमला किया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में फैक्टरी के पास 30 वर्षीय युवक पर अचानक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, हालाकि उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी हरबंस सिंह, CO सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी और टीपी नगर चौकी के प्रभारी सुशील जोशी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया है की युवक के ऊपर हमला करने वाले को जल्द ही पुलिस द्वारा पकड़ लिया जाएगा। हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चेक कर इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। उन्होंने दावा किया जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *