मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर लक्सर स्थित कोर्ट में पेशी पर आया मुलजिम पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। मुलजिम के फरार होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। लक्सर तहसील परिसर के आसपास पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी की गई है। गन्ने के खेतों में पुलिसकर्मी लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए है। फिलहाल लक्सर के सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी और एसएसआई अंकुर शर्मा भी मौके पर मौजूद है।

दरअसल हरिद्वार जेल में बंद एक कैदी को आज पेशी के लिए लक्सर स्थित कोर्ट में लाया गया था। कोर्ट से वापस लौटते वक्त वो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ही मुस्काबाद गांव का निवासी है। जानकारी के मुताबिक चोरी के केस में हरिद्वार की जिला जेल में बंद था। आज लक्सर कोर्ट में उसकी पेशी थी। फिलहाल आरोपी के फरार हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीमें लगातार गन्ने के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाकर उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

वही लक्सर के सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिला जेल से इसको लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, मैके का फायदा उठाते हुए वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कोंबिन की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *