ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी – नैनीताल एसएससी पंकज भट्ट के निर्देश पर इन दिनों पुलिस स्मैक और बढ़ती अपराधिक घटनाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने 105 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, पकड़ा गया तस्कर उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है जो लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रहा था।

वहीं दूसरी तरफ मुखानी पुलिस ने एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है, पकड़ा गया चेन स्नेचर पीलीभीत का रहने वाला है, एसएससी पंकज भट्ट ने बताया की चेन स्नेचिंग की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसके बाद यह शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *