मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार के ई रिक्शा चालकों द्वारा प्रशासन के नए रूट प्लान का विरोध लगातार जारी है। पंचपुरी ई रिक्शा महासंघ के बैनर तले हरिद्वार के बैरागी कैंप में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा नए रूट प्लान को लागू करके ई रिक्शा चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। चालान के नाम पर उनके आठ आठ हजार के चालान काटे जा रहे हैं। नया रूट प्लान लागू होने के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

वहीं जनसभा में पहुंचे पूर्व बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने सीएम धामी से फोन पर बात की और ई रिक्शा चालकों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ई रिक्शा चालकों ने चेतावनी दी है यदि सीएम के आश्वासन पर भी नए रूट प्लान को वापस नहीं लिया गया तो हरिद्वार के हजारों रिक्शा चालक उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान पंचपुरी ई-रिक्शा महासंघ के संरक्षक विनोद गिरी महाराज, अध्यक्ष रवि दत्त पप्पी, महासचिव नवीन अग्रवाल, चरण सिंह, सन्नी, प्रीतम, अशोक कश्यप और अभिषेक पंडित समेत बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *