नई दिल्ली – उत्तराखंड के एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत उतर आए हैं। लगातार उत्तराखंड सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए एनएचएम कर्मियों के समर्थन में हरीश रावत भी आज 1 घंटे का उपवास रखेंगे दिल्ली स्थित अपने आवास पर सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हरीश रावत उपवास पर रहेंगे। अपने फेसबुक अकाउंट से हरीश रावत ने यह जानकारी साझा की है अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि –
2009 से उपनल के माध्यम से एन.एच.एम. कर्मचारी जिनमेें उपनल के माध्यम से सेवारत लोग भी सम्मिलित हैं। हमारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीड़ की हड्डी, इन्हीं लोगों पर कोरोना संक्रमण के खिलाफ राज्य की लड़ाई का आधा दारोमदार है। इनकी कुछ मांगें हैं, मगर सरकार इनकी मांगों पर विचार करने को तैयार नहीं है। इन्हें एक डर है जो स्वभाविक है, जहां-2 स्वास्थ्य विभाग में पद निकल रहे हैं, वहां सीधी परीक्षा से रिक्तियां भरी जा रही हैं। ये लड़के-लड़कियां जो वर्षों से कार्यरत हैं, उनके भविष्य का क्या होगा? सरकार को रास्ता निकालना चाहिये, बाकि मांगें बीमा आदि से संबन्धित हैं वो भी न्यायोचित हैं। इसी प्रकार संघर्षरत मनरेगा कर्मचारियों को सरकार ने बाहर निकालने की तैयारी कर ली है। मैं, सरकार के इस रवैये के खिलाफ अपने दिल्ली स्थित आवास में कल दिनांक-07 जून, 2021 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक ‘‘ मौन_उपवास’’ रखूंगा और उत्तराखण्ड सरकार के संवेदनहीनता के प्रति अपना आक्रोश जाहिर करूंगा और एन.एच.एम. व मनरेगा कर्मियों के साथ अपनी एक जुकता दिखाऊंगा।

