हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार महाकुंभ के रंग में सराबोर है। कुंभ के पहचान के अनुरूप ही सभी अखाड़ों और मठ मंदिरों द्वारा कुंभ मेले की सभी गतिविधियां जारी है। हरिद्वार में श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा की भव्य पेशवाई निकाली गई। एकड़ कला गांव से शुरू होकर पेशवाई का निर्मल अखाड़े में बनी छावनी में समाप्त हुई। पेशवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पेशवाई के दौरान करतब दिखाते सिख और एक बड़ी गाड़ी पर बना सिख म्यूजियम लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना है, इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पेशवाई में निर्मल अखाडे के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह समेत बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *