सचिन कुमार

यूनियन की ओर से मध्य हरिद्वार स्थित सरदार भगत सिंह गंगा घाट पर दीपदान कर पखवाड़े का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि आज पत्रकारिता के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं लेकिन गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे पत्रकारों का व्यक्तित्व और कृतित्व हमारा मार्गदर्शन करते हुए इन चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा सदैव देता रहेगा! उन्होंने बताया कि पखवाड़े भर स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी की स्मृति में अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे! प्रेस क्लब हरिद्वार के महामंत्री अश्वनी अरोड़ा ने कहा कि पत्रकारों को सदैव निष्पक्ष और तटस्थ होकर अपना दायित्व निभाना चाहिए और हम सभी का यह प्रयास रहना चाहिए कि समाज और देश की प्रगति में सहायक समाचारों को ही ज्यादा से ज्यादा प्राथमिकता मिले !
यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने गणेश शंकर विद्यार्थी को आदर्श व्यक्तित्व बताया ! पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा अमित शर्मा और जयपाल सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को गणेश शंकर विद्यार्थी सरीखे व्यक्तित्व द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करना चाहिए! प्रदेश उपाध्यक्ष काशीराम सैनी ने कहा स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी जी एक निर्भीक पत्रकार थे।
इस दौरान रजत चौहान, सचिन कुमार, नितिन राणा, अनूप कुमार शेर बहादुर बम अश्विनी बिश्नोई आदि पत्रकार शामिल रहे।

