सचिन कुमार
कार्यक्रम सयोजक महंत अनित गिरी औऱ अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में गढ़वाल महासभा ने सांसद निशंक को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। निशंक ने कहा कि मां धारी देवी एवम नागराजा उत्तराखंड के धर्म प्रेमियों को अपना आशीर्वाद देती आई है। मां धारी देवी उत्तराखंड की रक्षक देवी है, मां के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होते है। धारी देवी उत्तराखंड के चारधाम की रक्षा करती है। इस देवी को पहाड़ों और तीर्थयात्रियों की रक्षक देवी माना जाता है। मंदिर में मूर्ति जागृत और साक्षात है। सभी को सपरिवार मकर संक्रान्ति और लोक पर्व उत्तरायणी व् घुघुती त्यौहार की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए निशंक जी ने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने पर भारतवर्ष के उजाले में वृद्धि के प्रतीक पर्व “मकर संक्रान्ति” पर आप सब के जीवन भी प्रकाशमान हों, उत्तराखण्ड में यह “उत्तरायणी” के नाम से जाना जाता है। आज के दिन कुमांऊ में यह घुघुतिया के नाम से व् गढ़वाल में खिचड़ी सक्रान्ति के नाम से मनाया जाता है।
इस अवसर पर गढ़वाल महासभा के संयोजक महंत अनिल गिरी, अध्यक्ष मुकेश जोशी, महामंत्री प्रमोद डोभाल, महामंत्री बी. डी. मंडोलिया, कोषाध्यक्ष जसराम ढौंडियाल, आई. टी. प्रमुख अनुज कोठियाल, उपाध्यक्ष रीता चमोली, मीडिया प्रभारी मनु रावत ,दीपक नेगी, संरक्षक देवन्द्र दत्त कोठियाल, मुकेश कोठियाल, राकेश चतुर्वेदी, आदेश गिरी, आशुतोष गिरी, भगवान जोशी, सत्यप्रकाश जखमोला, रेणु शर्मा, रजनी वर्मा, रामपाल रावत, सरिता नेगी उपस्थित रहे।

