हरिद्वार – हरिद्वार के सीसीआर भवन में पॉड टैक्सी को लेकर बुलाई गई मीटिंग बेनतीजा रही। अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच योजना के रूट को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।
बैठक में हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारी और व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी शामिल रहे। व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि वह पॉड टैक्सी का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि रूट को लेकर उनका विरोध है। व्यापारियों ने रूट को लेकर नाराजगी व्यक्त की और इस योजना के रूट को बदले जाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है हरिद्वार के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा किए बिना पॉड टैक्सी के रूट को बनाया गया है। योजना का मौजूदा रूट हरिद्वार की जनता और व्यापारियों के हित में नहीं है इसलिए रूट को बदला जाना चाहिए। वही व्यापारियों की नाराजगी के बाद अब आगामी 11 दिसंबर को फिर से बैठक बुलाने की बात डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कही है।

