हरिद्वार – हरिद्वार की कलियर विधानसभा स्थित ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप के शिरकत की। वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगो की भारी भीड़ उमड़ी। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी जाति धर्म के लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली।
इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि होली प्रेम और सामाजिक एकता का पर्व है। इस कार्यक्रम में कलियर विधानसभा के सभी जाति धर्मों के लोगो ने शिरकत की है, वो सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते है।

वरिष्ठ बीजेपी नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के भाव से काम करती है। उनके यहां एक ही विधान और एक ही संविधान है। यही कारण है कि होली के अवसर पर बिना किसी भेदभाव के सभी जाति धर्म के लोग एकत्रित हुए है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



