हरिद्वार – हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर कांगड़ी स्थित तिरछे पुल के समीप गुरुवार को नहर पटरी और हाईवे के बीच एक विशालकाय अजगर जंगल से निकल आया। अजगर को देखने के लिए वहां राहगीर की भीड़ लग गई। कोई भी अजगर के समीप ना पहुंचे इसके लिए वन कर्मियों को तैनात किया गया थाा। राहगीरों में अजगर के समीप सेल्फी और फोटो खिंचवाने की होड़ सी मची रही। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर अन्य वन कर्मियों को भी भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *