देहरादून – प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली रवाना होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार तीरथ दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे, गौरतलब है कि 7 जून को ही तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय नेताओं व संगठन के कई बड़े नेताओं से भेंट की थी। एक ही सप्ताह में मुख्यमंत्री का यह दूसरा दिल्ली दौरा है, सीएम 14 और 15 जून को केंद्रीय मंत्रियों के साथ पार्टी पदाधिकारियों से भी सीएम मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रदेश में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। प्रदेश में अगले साल चुनाव होना है, चुनाव के लेहाज़ से पार्टी हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की ज़िमेदारी और संगठन की मजबूती को धयान में रख कर काम करने में जुटी है। चुनाव में लगभग 6 महीनें का वक़्त बचा है, चुनाव की रणनीति के साथ ही ये भी उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी के कुछ लोगों को प्रदेश मे दा0 की ज़िमेदारी दी जा सकती है।

गौरतलब है कि मोदी मंत्रिमंडल में भी विस्तार की ख़बर है, कई राज्यों के साथ अगले साल यूपी और उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव है, ऐसे में इन दोनों राज्यों पर पार्टी का फोकस है, अटकलें हैं कि 2022 चुनाव से पहले उत्तराखंड के एक ओर नेता को केंद्र की राजनीति में लाया जा सकता है। हालांकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से दिल्ली में मुलाकात करके लखनऊ लौटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *