हरिद्वार – पांच महीने की वार्षिक बंदी के बाद आज राजाजी टाइगर रिजर्व की सभी रेंजो के गेट खोल दिए गए है। आज से सैलानी जंगल सफारी के दौरान जंगली जानवरों के दीदार कर सकेंगे। गेट ओपनिंग सेरेमनी के अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में पार्क की उपनिदेशक कहकशा समेत कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी और स्कूली बच्चों को विशेष न्योता दिया गया था जिन्होंने पहले ही दिन जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।

इस दौरान राजाजी की उपदेशक कहकशा ने कहा कि उम्मीद है इस बार पहले की अपेक्षा ज्यादा संख्या में पर्यटक जंगल सफारी करने उत्तराखंड आएंगे और इससे स्थानीय लोगो को ज्यादा रोजगार मिलेगा।

वही पार्क की ओपनिंग के पहले दिन जंगल सफारी करने चीला रेंज पहुंचे सैलानी काफी उत्साहित नजर आए और विशेष आमंत्रण मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने भी पार्क प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *