हरिद्वार – सिलक्यारा टनल हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा उत्तराखंड में बनाए गए सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। हरिद्वार पहुंचे लोक निर्माण सचिव पंकज कुमार पांडे ने दावा किया कि सिलक्यारा टनल हादसे के बाद पुलों की सेफ्टी से कोई समझौता नहीं होगा….इसलिए उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा।
आपको बता दे कि आज पंकज कुमार पांडे ने हरिद्वार पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्माणधीन पुलों और सड़कों को तय समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक दुधाधारी चौक के पास निर्माणधीन फ्लाई ओवर और आगामी जून के महीने तक हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सिलक्यारा टनल हादसे से सबक लेते हुए उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराने की बात भी उनके द्वारा कही गई।

