हरिद्वार – हरिद्वार में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हरिद्वार के सिडकुल स्थित फैक्ट्रियों के बाहर कुछ लोग गाड़ी चालकों से अवैध वसूली कर रहे है। उन्होंने प्रशासन से इस अवैध वसूली को रोकने और वसूली करने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
ट्रांस्पोर्ट कारोबारियों ने प्रशासन से सिडकुल में ड्राइवरों के लिए शौचालय निर्माण और अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग भी की है।
प्रेस वार्ता के दौरान ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीएस मान, प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट और प्रदेश उपाध्यक्ष ए पी उनियाल मौजूद रहे।

