मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने हालात और भी ज्यादा खराब कर दिए हैं। शहर से लेकर देहात तक सभी जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पतंजलि से सहदेवपुर जाने वाले रास्ते पर पथरी रौह नदी ने भयंकर तबाही मचाई। नदी में उफान आने के बाद रास्ते पर पानी की तीव्र धारा बह रही है। सड़कों पर खड़े बिजली के खंभे भी पानी की तेज धारा के साथ बह गए। स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में जलभराव की कई वीडियो भी बनाई।

वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि किस तरह से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वीडियो बना रहा शख्स बता रहा है कि यह पानी भरापुर बोरी और मरगुबपुर गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। लिहाजा वहां के ग्रामीणों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *