हरिद्वार – हरिद्वार स्थित पतंजलि वैलनेस सेंटर में एक शख्स ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे की मिली सूचना से पूरे पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मच गया। दरअसल यूपी के कासगंज का रहने वाला 42 साल का राजीव कुमार पतंजलि वैलनेस में इलाज के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है की मृतक डिप्रेशन में चल रहा था। जिसका इलाज चला रहा है। सुसाइड की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

