हरिद्वार – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार बेस चिकित्सालय का उद्धघाटन किया। 150 बैड का यह हॉस्पिटल कोविड मरीज़ों के इलाज़ में काफी उपयोगी होगा। राज्य सरकार व पतंजली के संयुक्त सहयोग से करोना मरीजों के लिए डीसीएचसी के रूप में जनता को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए पतंजली ट्रस्ट, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण का आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री ने मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल पहुंचाने व कालाबाजारी से बचाने के लिए जनपद में शुरू की गयी प्रीपेड एम्बुलेंस सेवा तथा आक्सीजन सिलेंडर डीपो का भी उद्घाटन किया। जिला प्रशासन की ओर से तैयार जिले में कोरोना मरीजों के लिए जानकारी को सुविधाजनक बनाने के लिए बनाये गए पोर्टल का भी शुभारम्भ किया। हरिद्वार कोविड हेल्पलाइन पोर्टल पर जरूरतमंदो को अस्पतालों में बैड, आक्सीजन बैड, वेंटिलेटर आदि की मिनट टू मिनट रियल टाइम इन्फोर्मेशन आनलाइन मिल सकेगी।


मुख्यमंत्री ने पीएएस सिस्टम के माध्यम से मरीजों से वार्ता की और उनकी स्थिति की जानकारी ली। मरीजों को आवश्यक पोषक तत्व मिले इसके लिए फल भी वितरित किये। उन्होंने कहा कि सरकार और पतंजली के संयुक्त प्रयास कोरोना की इस लड़ाई में एक आदर्श स्थापित करेगा। सरकार हर वो सहायता और सुविधा जनता को उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है जिससे कोरोना जैसी महामारी से लड़ा और बचा जा सकता है।


आक्सीजन की कमी प्रदेश में नहीं होगी सभी जिला मुख्यालयों में आक्सीजन प्लांट स्थापित किये जा रहे हैं। आईडीपीएल ऋषिकेश एवं सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में भी 500-500 बेड के अस्थाई अस्पताल तैयार होगा। डीआरडीओ की मदद से अगले कुछ दिनों में 19 मिट्रिक टन क्षमता का आक्सीजन टेंक स्थापित किया जा रहा है।


योग गुुुरू बाबा रामदेेव ने कहा कि पतंजली योगपीठ इस अस्पताल में स्टाफ तथा स्वच्छक स्टाफ व उसकी फीस, उनके रहने ठहरने की व्यवस्था, भोजन, फल तथा सूखे मेवा, मेंटीनेंस की व्यवस्था उपलब्ध करायेगा। इनर स्टेथ के बिना रोगों से नहीं लड़ा जाता इसिलए रोगियों की इनर स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए पतंजली के योग प्रशिक्षक द्वारा योग प्राणायाम, ध्यान, काॅउसलिंग व मनोचिकित्सा के रूप में थैरेपी की सुविधा, सकारात्मक उर्जा के लिए मंत्रोच्चारण पठनीय सामग्री भी उपलब्ध होगी जिससे मरीजों को कोविड से लड़ने में मानसिक मजबूती मिलेगी। रोगियों में स्ट्रेस को कम कराने के लिए रोगियों को शिरोधारा, बस्ती कर्म आदि कराया जायेगा। सरकार के साथ मिलकर कोरोना की इस लड़ाई में पूरा सहयोग दिया जायेगा।


आचार्य बालकृष्ण ने इस संकट के समय में एक दूसरे के सहयोग को समय की मांग बताया। अपना बचाव करते हुए औरो की भी सुरक्षा करनी है। जिससे लोक कल्याण में सभी अपना योगदान दें। यह देश, राज्य और हरिद्वार हमारा परिवार है और अपने परिवार की तरह ही पतंजली यहां के रोगियों के उपचार में सहयोग करेगा।

इस मौकेे पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चैहान सहित मेयर अनिता शर्मा, जिलाधिकारी सी रविशंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी एसके झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *