हरिद्वार – देशभर में राम नवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह जगह कन्यापूजन कर मां भगवती से सुख शांति की कामना की जा रही है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने भी हरिद्वार में कन्या पूजन कर देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

खास बात ये है कि आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों की बालिकाओं को कन्या पूजन के लिए बुलाया था। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सनातन संस्कृति हमेशा महिलाओं का सम्मान करने की सीख देती है। इसलिए ही नवरात्रि पर्व के दौरान मां भगवती के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पूजा के बाद कन्याओं का पूजन किया जाता है।

आपको बता दें कि पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण और स्वामी रामदेव द्वारा हर साल नवरात्रि के अवसर पर छोटी कन्याओं का पूजन किया जाता है और उसके बाद उन्हें भोजन और उपहार भी भेंट किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *